Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सगाई के बाद दिल्ली और अपने दिल राघव चड्ढा को अलविदा कहकर परिणीति चोपड़ा लौटीं मुंबई

हमें फॉलो करें सगाई के बाद दिल्ली और अपने दिल राघव चड्ढा को अलविदा कहकर परिणीति चोपड़ा लौटीं मुंबई

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 17 मई 2023 (14:27 IST)
parineeti chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से सगाई की। दोनों की सगाई का फंक्शन दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया था। परिणीति और राघव की शादी में कई राजनेताओं ने भी शिरकत की थी। 

 
वहीं अब सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा दिल्ली और अपने 'दिल' राघव चड्ढा को अलविदा कहकर मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने अपनी वापसी के दौरान एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।
 
webdunia
परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बाय बाय दिल्ली। मैं अपना दिल पीछे छोड़कर जा रही हूं।'
 
खबरों के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों इस साल के अंत में सात फेरे ले सकते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अध्ययन सुमन और कंगना रनौट के ब्रेकअप पर शेखर सुमन बोले- दोस्त ही आपकी ख़ुशी नहीं चाहते...