Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'लाल सिंह चड्ढा के बाद शुरु हुआ शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का विरोध, ट्रेंड हो रहा #BoycottPathan

हमें फॉलो करें 'लाल सिंह चड्ढा के बाद शुरु हुआ शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का विरोध, ट्रेंड हो रहा #BoycottPathan
, रविवार, 14 अगस्त 2022 (10:59 IST)
बीते कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट करने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया जा रहा था। इसका खामियाजा आमिर को उठाना पड़ रहा है। वहीं अब यूजर्स के निशाने पर शाहरुख खान आ गए हैं।

 
अब ट्विटर पर शाहरुख की फिल्म 'पठान' को बायकॉट करने की बात की जा रही है। सोशल मीडिया पर #BoycottPathan ट्रेंड होने लगा है। ऐसे में आमिर के बाद अब शाहरुख खान की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। हालांकि लोग शाहरुख की फिल्म का बायकॉट क्यों कर रहे हैं इसका कारण अभी तक तो साफ नहीं हुआ है।
 


यूजर्स 'पठान' को बायकॉट करने की अलग-अलग वजह बता रहे हैं। किसी का कहना है कि दीपिका पादुकोण का जेएनयू विजिट इसकी वजह है। एक यूजर ने लिखा, 'नेक्स्ट मिशन..बायकॉट पठान।
 


बता दें कि फिल्म 'पठान' से शाहरुख खान बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिमेनाघरों में रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को मिला ऑस्कर अकादमी का सपोर्ट, शेयर किया खास वीडियो