Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 2 साल बाद रिया चक्रवर्ती को फिर हुआ प्यार!

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 2 साल बाद रिया चक्रवर्ती को फिर हुआ प्यार!

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (12:28 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुशांत केस में सामने आए ड्रग्स केस में रिया को जेल तक जाना पड़ा। 

 
रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 2 साल बाद रिया की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हो गई है। खबरों के अनुसार रिया फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह को डेट कर रही है।
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बंटी सजदेह स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की फील्ड में सबसे बड़ी मैनेजमेंट फर्मों में से एक के मालिक है। बंटी और रिया साथ हैं लेकिन वे अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहते हैं। 
 
बताया जा रहा है कि उन्हें एक साथ और खुश देखना बहुत अच्छा है। पिछले कुछ सालों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, बंटी उनका शोल्डर और सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। जब चीजें बिगड़ रही थीं तो बंटी हमेशा रिया के सपोर्ट में वहां थे। वो फिलहाल साथ में है औऱ अपने रिश्ते को निजी रखना चाहते है। 
 
बता दें कि रिया चक्रवर्ती से पहले बंटी सजदेह का नाम एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से भी जुड़ चुका है। बंटी सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट के एमडी और सीईओ हैं। वह धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी का भी हिस्सा हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'केजीएफ' एक्टर कृष्णा जी राव का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस