Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत‍ सिंह राजपूत की मौत के बाद ट्रोल हो रहे करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला

हमें फॉलो करें सुशांत‍ सिंह राजपूत की मौत के बाद ट्रोल हो रहे करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला
, गुरुवार, 18 जून 2020 (15:30 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एक बार फिर बॉलीवुड में नेपोटिज्म, भेदभाव व गुटबाजी को लेकर तमाम सवाल खड़े किए हैं। कुछ कलाकारों और लोगों की मानने तो सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के शिकार थे।

 
यही वजह है कि उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ निर्माता-निर्देशकों के बारे में तरह-तरह की टिप्पणी करना शुरू कर दिया है। इन निर्मात-निर्देशकों में करण जौहर का नाम भी शामिल है। करण जौहर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है।
 
webdunia
करण जौहर ने इस मामले पर फिलहाल चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से करीब 100 लोगों को अनफॉलो कर दिया है। इनमें कई स्टार्स और स्टार किड्स के नाम शामिल है। 

 
webdunia
खबरों के अनुसार करण जौहर ने यह फैसला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लिया है। वहीं करण जौहर अब कुल आठ लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं। इनमें से चार लोग उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने जुड़े हैं। वहीं बाकी के चार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
 
इससे पहले करण जौहर बॉलीवुड के कई सितारों को फॉलो कर रहे थे। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में एकता कपूर, सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली समेत 8 लोगों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय लीला भंसाली ने सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की थीं चार फिल्में