Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुनील शेट्टी का बेटा लांच होगा इस फिल्म से

Advertiesment
सुनील शेट्टी
एक और स्टार किड की लांचिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने कुछ फिल्में की हैं, अब बारी है बेटे की। 
 
सुनील का बेटा अहान शेट्टी जल्दी ही फिल्म में अभिनय करते दिखाई देगा। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने दक्षिण भारतीय फिल्म आरएक्स 100 के रिमेक राइट्स खरीदे हैं। वे इसे हिंदी में अहान के साथ बनाएंगे। 
 
गौरतलब है‍ कि साजिद ने टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के जैसे स्टार्स को भी बॉलीवुड में लांच किया है। अब वे अहान के करियर में रूचि ले रहे हैं। 
 
अहान इन दिनों तैयारियों में जुटे हुए हैं। वे अभिनय के पाठ के साथ डांस भी सीख रहे हैं और जिम भी जा रहे हैं। 
 
अहान की पहली फिल्म में हीरोइन के रूप में किसी नए चेहरे को लिया जा जाएगा। फिल्म का निर्देशन मिलन लथुरिया करेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंखें 2 में अमिताभ बच्चन के साथ ये 2 हीरो हुए फाइनल




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi