Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुनील शेट्टी जैसा लगता है उनका बेटा अहान? देखिए तड़प का फोटो

Advertiesment
हमें फॉलो करें अहान शेट्टी
, बुधवार, 10 मार्च 2021 (18:04 IST)
बॉलीवुड में लंबी परंपरा रही है जब अभिनेता का बेटा अभिनेता बना है। सफल के मुकाबले असफलता ज्यादातर बेटे-बेटियों के हिस्से आई। अब सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है। सुनील की बेटी भी अभिनय की दुनिया में आई थी, लेकिन खास सफल नहीं रहीं।  
 
अहान की पहली फिल्म का नाम है 'तड़प'। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। अब एक फोटो फिल्म के सेट से सामने आया है जिसमें अहान नजर आ रहे हैं। 

webdunia

 
सुनील के फैंस इस सवाल का सही जवाब दे सकते हैं कि क्या सुनील का बेटा उनके जैसा ही नजर आता है? क्या अहान भी एक्शन के जरिये धूम मचाएंगे। 
 
तड़प में अहान की जोड़ी तारा सुतारिया के साथ है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मिलन लथुरिया फिल्म के निर्देशक हैं जो 'डर्टी पिक्चर्स' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। तड़प के निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला। यह फिल्म 24 सितम्बर को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों को छोड़ती है पीछे, देखिए फोटो