Publish Date: Thu, 05 May 2022 (14:58 IST)
Updated Date: Thu, 05 May 2022 (15:00 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल अक्सर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों मेंहैं। केएल राहुल संग अथिया शेट्टी की दिसंबर में शादी करने की बात सामने आ रही है।
इसी बीच अथिया के भाई भाई अहान शेट्टी का बड़ा बयान सामने आया है। खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान अहान ने अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर कहा, जहां तक शादी का सवाल है अभी तक कोई तैयारियां नहीं की गई हैं। ऐसी कोई सेरेमनी नहीं होने जा रही है।
उन्होंने कहा, ये सब अफवाह है। जब कोई शादी ही नहीं हो रही तो हम कैसे डेट बता सकते हैं। सगाई भी नहीं हुई है। हाल फिलहाल उसकी भी कोई प्लानिंग नहीं हुई है। अगले कुछ महीनों तक शादी का कोई प्लान नहीं है।
अहान ने साफ कर दिया है अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें महज अफवाह है। बता दें कि, अथिया और केएल राहुल पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी इस बात को खुलकर एक्सेप्ट नहीं किया है। दोनों एक साथ अक्सर स्पॉट होते रहते हैं।