Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फोटोग्राफर्स से घिरी ऐश्वर्या राय बच्चन की आंखों से आ गए आंसू

Advertiesment
ऐश्वर्या राय बच्चन
20 नवंबर को ऐश्वर्या राय के स्वर्गीय पिता कृष्णराज राय का जन्मदिन था। इस मौके पर ऐश्वर्या मुंबई स्थित एक अस्पताल गई। वहां पर उन्होंने 100 बच्चों की सर्जरी का खर्च उठाने का निर्णय अपने पिता की याद में लिया। 
 
ऐश्वर्या के साथ उनकी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या भी थीं। ऐश्वर्या के आने के पहले ही फोटोग्राफर्स की भीड़ जमा हो गई थी। बड़ी मु‍श्किल से ऐश्वर्या अस्पताल के अंदर पहुंची। 
 
ऐश्वर्या के इतने ज्यादा फोटो खींचे जाने लगे कि वे परेशान हो गईं। ऊपर से शोर भी मचाया जाने लगा। ऐश्वर्या ने फोटोग्राफर्स से कहा कि ये अस्पताल है और यहां पर इस तरह से शोर मचाना ठीक नहीं है। बच्चे डिस्टर्ब होंगे। यह किसी फिल्म का प्रीमियर या कोई इवेंट नहीं है। 
webdunia
ऐश्वर्या की कोई बात नहीं सुनी गई। व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। ऐश्वर्या लगातार कहती रहीं लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। असहाय ऐश्वर्या का सब्र टूट गया और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टाइटैनिक फिर होगी रिलीज