Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती ने कर दिया कायल

हमें फॉलो करें ऐश्वर्या राय की खूबसूरती ने कर दिया कायल
अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम करने के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन की शख्सियत और खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हो गई थी।
करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर की भी अहम भूमिका है। अनुष्का ने कहा "मेरा इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ एक सीन है लेकिन यह काफी प्रभावी है। वह काफी सुंदर हैं और उनके पास ढेर सारी उपलब्धियां हैं।"
 
अनुष्का ने कहा, "ऐश्वर्या काफी प्रेरणादायक हैं। मेरे लिए उनके साथ फिल्म में साथ काम करना एक बेहतरीन अहसास है। मैं उनकी सुंदरता और शख्सियत से काफी मंत्रमुग्ध हो गई थी।" यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।
 
करण ने आदित्य चोपड़ा को 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का को शामिल न करने के लिए कहा था और अनुष्का का कहना है "करण के साथ काम करना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।"(वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसने रोका मलाइका-अरबाज को तलाक लेने से?