Publish Date: Fri, 07 Aug 2015 (18:01 IST)
Updated Date: Fri, 07 Aug 2015 (18:05 IST)
विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन लोगों के बीच गर्भनाल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किए गए अभियान ‘आयुष्मान भव’ की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। इस अभियान की शुरुआत गर्भनाल बैंक की सेवा देने वाले संगठन ‘लाइफसैल’ ने की है।
संगठन की इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए 41 वर्षीय ऐश्वर्या ने कहा कि यह एक रोचक अभियान है जिसके जरिए लोगों को गर्भनाल स्टेम कोशिकाओं के संरक्षण के लाभ से अवगत कराया जाएगा और उन्हें इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह अभियान कई भाषाओं मसलन हिन्दी, मराठी, तेलुगु, तमिल और बांग्ला में चलाया जाएगा।
गर्भनाल कोशिका माता के शरीर से शिशु को जोड़े रखती है। गर्भ में बच्चे का पालन-पोषण इसी नाल के जरिए होता है। आजकल इस नाल को संरक्षित करने का प्रचलन है, क्योंकि बच्चे को भविष्य में होने वाली कई बीमारियों से बचाव के समय इसके प्रयोग से काफी लाभ होता है।
ऐश्वर्या इससे पहले भी नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाले एक सामाजिक अभियान से जुड़ी रही हैं।(भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 07 Aug 2015 (18:01 IST)
Updated Date: Fri, 07 Aug 2015 (18:05 IST)