Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस 10 में होगी सलमान-ऐश्वर्या की मुलाकात!

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऐश्वर्या राय बच्चन
सलमान खान द्वारा प्रस्तुत रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। शो शुरू होने के लगभग दो सप्ताह बाद करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। 
आमतौर पर बिग बॉस के सेट पर कलाकार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जाते हैं क्योंकि यह शो अत्यंत लोकप्रिय है। सवाल यह उठता है कि क्या ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्म का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 10' के सेट पर जाएंगी? सलमान और ऐश्वर्या के संबंध के बारे में सभी जानते हैं। 
'ऐ दिल है मुश्किल' से जुड़े लोगों का कहना है कि यह संभव नहीं है। निर्माता करण जौहर यह बात अच्छी तरह जानते हैं इसलिए वे ऐश्वर्या पर किसी किस्म का दबाव नहीं डालेंगे। ऐश्वर्या चाहें तो वे जा सकती हैं। 

 
ऐश्वर्या राय बच्चन का जाना तो मुश्किल है। रणबीर कपूर भी शायद ही जाएं। सलमान के साथ उनके संबंध भी मधुर नहीं हैं। वर्षों पहले दोनों मारपीट कर चुके हैं। इसके बाद सलमान की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को रणबीर ले उड़े और बाद में ब्रेक अप भी ले लिया। इस कारण रणबीर से सलमान नाराज बताए जाते हैं। संभव है कि अनुष्का शर्मा और करण जौहर ही अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस 10 में जाएं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Wow...एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी: 100 करोड़ का शॉट