Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या हुईं 11 साल की, मां ऐश्वर्या राय ने शेयर किया खास पोस्ट

हमें फॉलो करें अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या हुईं 11 साल की, मां ऐश्वर्या राय ने शेयर किया खास पोस्ट

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 16 नवंबर 2022 (14:34 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 16 नवंबर को अपना 11वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आराध्या परिवार में सबकी लाड़ली हैं। दादा अमिताभ अक्सर अपनी पोती पर प्यार लुटाते दिखते हैं। जन्मदिन के मौके पर आराध्या को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई मिल रही हैं। 

 
ऐश्वर्या राय ने भी अपनी बेटी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी बेटी पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखाल 'मेरा प्यार... मेरी लाइफ... आपको प्यार करती हूं मेरी आराध्या।' 
 
बता दें कि आराध्या बच्चन परिवार के साथ-साथ राय परिवार की भी लाडली हैं। आराध्या मुंबई में धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल से अक्सर आराध्या की तस्वीरें वायरल होती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या अंशुला कपूर कर रहीं रोहन ठक्कर को डेट? इस वीडियो से फैंस लगा रहे कयास