Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एजाज ने ऐश्वर्या को भेजे अश्लील मैसेज... पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertiesment
एजाजा खान
बिग बॉस से चर्चाओं में आए अभिनेता एजाज खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और रविवार को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश भी किया गया। बाद में दस हजार रुपये की जमानत पर एजाज को छोड़ दिया। 


 
एजाज पर आरोप है कि उन्होंने मॉडल ऐश्वर्या चौबे को अश्लील संदेश और फोटो भेजे। ऐश्वर्या ने पुलिस में शिकायत की और 15 नवंबर को एजाज के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।  
 
ऐश्वर्या ने बताया कि एजाज उन्हें लगातार आपत्तिजनक मैसेज और फोटो भेज रहे थे। उन्होंने ऐश्वर्या को जुहू स्थित एक होटल में भी बुलाया था। जैसे ही एजाज को पता चला कि ऐश्वर्या ने पुलिस में शिकायत कर दी है तो उन्होंने फोटो डिलीट कर दिए। 
 
इससे पहले भी एक मॉडल ने एजाज पर इस तरह के आरोप लगाए थे। तब एजाज ने कहा था कि ये सब उन्हें फंसाने के लिए किया गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान ने बताया कब आएगा 'रईस' का ट्रेलर