Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अजय देवगन संवारेंगे इस फ्लॉप एक्ट्रेस का करियर

हमें फॉलो करें अजय देवगन संवारेंगे इस फ्लॉप एक्ट्रेस का करियर
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री में सबकी मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने अब तक कई डूबते कलाकारों के करियर को बचाया है और जब बात परिवार के लोगों की होगी तब तो अजय कैसे दूर रह सकते हैं।
 
खबर है कि अजय अपनी साली तनीषा मुखर्जी की मदद करने जा रहे हैं। अजय अपनी साली तनीषा मुखर्जी के डुबते करियर को सवारने के लिए जल्द ही टीवी शो लेकर आ रहे हैं। फिलहाल शो के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन ऐसी खबरें की हैं कि तनीषा मुखर्जी अजय देवगन के इस शो में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं।
 
webdunia
तनीषा मुखर्जी फिल्म नील एन निक्की और टैंगो चार्ली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। तनीषा को फिल्मों के बड़े बड़े प्रोजेकट्स मिले लेकिन वो अपनी बहन काजोल की तरह नाम बनाने मे कामयाब नहीं रहीं हैं। तनीषा को सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका हैं। 
 
बिग बॉस से ही अरमान कोहली और तनीषा के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। हाल ही में अरमान की एक गर्लफ्रेंड नीरू ने खुलासा किया था कि अरमान अक्सर तनीषा की पिटाई करते थे। अरमान और तनीषा के रिश्ते को ना तो अजय देवगन पसंद करते थे और ना ही काजोल। देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर असफल होने के बाद छोटे पर्दे पर तनीषा को दर्शक उसे कितना पसंद करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस वजह से शूट नहीं होता रजनीकांत की मौत का सीन