Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

अमिताभ बच्चन के पड़ोसी बने अजय देवगन, खरीदा इतने करोड़ का बंगला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ajay Devgn
, सोमवार, 31 मई 2021 (15:44 IST)
इन दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर, रितिक रोशन, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने करोड़ों रुपए के घर खरीदे हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी मुंबई के जुहू इलाके में एक शानदार घर खरीदा है। 

 
अजय देवगन के नए घर की कीमत 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह नया घर अजय और काजोल के घर शिवशक्ति से ज्यादा दूर नहीं है। 
 
खबरों के अनुसार अजय देवगन के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की पुष्टि की है कि अजय से उसी लेन में नया घर खरीदा है जिसमें वह अभी रहते हैं। कहा जा रहा है कि पिछले एक साल से अजय और काजोल मुंबई में नए घर की तलाश में थे और अब आखिरकार उन्हें अपने इलाके में ही नया घर मिल गया है।
 
webdunia
अजय का नया बंगला 590 क्वायर यार्ड में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अजय देवगन को पजेशन मिल गया है और उन्होंने नए बंगले के रेनोवेशन का काम शुरू करा दिया है।
 
खबरों के अनुसार अजय देवगन के इस नए घर के पास में ही अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन, धर्मेंद्र और अक्षय कुमार भी रहते हैं।
 
अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म तानाजी में नजर आए थे। इसके अलावा वह आरआरआर भुज, मैदान, थैंक गॉड और मेडे नजर आने वाले हैं। अजय देवगन क्राइम थ्रिलर रुद्र से डिजिटल डेब्‍यू भी करने जा रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या करण-शाहरुख के बाद आनंद एल राय की फिल्म से भी बाहर हुए कार्तिक आर्यन? जानिए सच