Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजय देवगन ने खरीदी भारत की सबसे महंगी कार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Advertiesment
हमें फॉलो करें अजय देवगन ने खरीदी भारत की सबसे महंगी कार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड के कई स्टार्स महंगी गाड़ियां चलाने के शौकिन है। हाल ही में अजय देवगन ने भारत की सबसे महंगी एसयूवी रॉल्स रॉयस कलिनन खरीदी है। अजय देवगन यह लग्जरी गाड़ी खरीदने वाले महज तीसरे भारतीय हैं।
अजय देवगन की इस नई कार की कीमत 6.95 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि अजय देवगन को ये गाड़ी कितने करोड़ में मिली है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। यह एसयूवी कार ऐसी है जिसे उसके खरीददार के हिसाब से डिजाइन और तैयार किया जाता है।
कारों के शौकिन अजय देवगन के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इससे पहले उन्होंने वाइफ काजोल को लग्जरी एसयूवी ऑडी क्यू 7 गिफ्ट की थी। अजय देवगन के पास मर्सडीज बेंज W115 220डी, मिनी कूपर, BMW Z4, रेंज रोवर वोग और वॉल्वो एक्‍ससी90 जैसी शानदार कारों का कलेक्शन है।
 
रॉल्स रॉयस कलिनन भारत में अजय देवगन के अलावा बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के पास है। मुकेश अंबानी ये लग्जरी गाड़ी खरीदने वाले पहले भारतीय थे। भूषण कुमार के पास ये गाड़ी लाल रंग की है, जबकि अजय देवगन ने ये गाड़ी ग्रे शेड में खरीदी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमेश रेशमिया की फिल्म में गाना गाने के लिए रानू मंडल को मिली इतनी फीस!