Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 2', सातवें दिन किया इतना कलेक्शन

हमें फॉलो करें 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 2', सातवें दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (14:27 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। फिल्म रिलीज के महज 7 दिनों के अंदर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।  

 
अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और रजत कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने ‍किया है। 'दृश्यम 2' ने पहले दिन 15.38 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को चौंकाया था। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 21.59 करोड़ रुपए हो गया था। 
 
webdunia
तीसरे दिन फिल्म को रविवार का जबरदस्त फायदा हुआ था और कलेक्शन 27.17 करोड़ रुपए रहा था। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 11.87 और पांचवें दिन 10.48 करोड़ रहा था। छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 9.55 करोड़ रहा था।
 
वहीं सातवें दिन यानि गुरुवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.70 करोड़ रुपए रहा है। 7 दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 104.66 करोड़ रुपए हो गया है। 'दृश्यम 2', अजय देवगन के करियर की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 13वीं फिल्म बन गई है। 
 
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मलायम फिल्म 'दृश्यम 2' का हिंदी रीमेक है। फिल्म को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम किरदार निभा रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिना इजाजत नहीं हो सकेगा अमिताभ बच्चन के नाम, तस्वीर और आवाज का इस्तेमाल