Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शैतान का टीजर रिलीज, माधवन का खतरनाक रूप देख डरे अजय देवगन

फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है और अजय देवगन ने इसे प्रोड्यूस किया है

हमें फॉलो करें शैतान का टीजर रिलीज, माधवन का खतरनाक रूप देख डरे अजय देवगन

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (10:52 IST)
Shaitaan Movie Teaser: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही सुपरनैचुल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन और ज्योतिका अहम किरदार में हैं। बीते दिन इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था। अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। 
 
टीजर की शुरुआत आर माधवन के वॉइस ओवर से होती है। वह डरावनी आवाज कहते हैं, कहते हैं कि ये दुनिया पूरी बहरी है.. पर सुनते सब मेरी हैं.. काले से भी काला मैं.. बहकाली का प्याला मैं.. तंत्र से लेकर श्लोक का.. मालिक हूं मैं 9 लोक का।  
 
टीजर के अंत में माधवन के खूंखार लुक की झलक देखने को मिलती हैं। वहीं अजय देवगन और ज्योतिका डरे-सहमें नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, वो पूछेगा तुमसे.. एक खेल है, खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना। 
 
फिल्म 'शैतान' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। वहीं अजय देवगन ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह मूवी पिछले साल रिलीज हुई गुजराती फिल्म 'वश' का रीमेक है। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश का यह गांव है विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्राम, जानिए ऐसा क्या है खास?