Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाना पाटेकर को लेकर अजय देवगन बनाएंगे फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें अजय देवगन
निर्माता के रूप में समय-समय पर अजय देवगन फिल्म बनाते रहे हैं। पिछले वर्ष उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'शिवाय' बनाई थी जिसका बॉक्स ऑफिस परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। इसके बावजूद अजय का उत्साह कम नहीं हुआ है और वे फिल्म बनाना जारी रखेंगे। 


 
नाना पाटेकर के साथ अजय राजनीति, भूत और अपहरण जैसी फिल्में कर चुके हैं। अब वे नाना को लेकर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। यह मराठी फिल्म होगी। अजय इसके पहले भी एक मराठी फिल्म का निर्माण वर्ष 2014 में कर चुके हैं। वे नाना को लेकर थ्रिलर फिल्म बनाएंगे। हिंदी की तरह मराठी फिल्मों में भी नाना बड़ा नाम है। 
इन दिनों हिंदी फिल्म के कुछ सितारे क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तो पंजाबी, मराठी, भोजपुरी सहित कुछ भाषाओं में फिल्म निर्मित की है। जॉन अब्राहम भी मराठी फिल्म का निर्माण करने की सोच रहे हैं। आमिर खान भी मराठी फिल्म बना सकते हैं। अक्षय कुमार बना चुके हैं। अब अजय देवगन की बारी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजकुमार हिरानी कराएंगे प्रतियोगिता... फिर तय करेंगे फिल्म का नाम