Publish Date: Tue, 12 Apr 2022 (11:38 IST)
Updated Date: Tue, 12 Apr 2022 (11:42 IST)
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन को पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में वॉक करते देखा गया तभी से इस चर्चा ने और जोर पकड़ लिया कि अजय देवगन की बेटी का रूझान ग्लैमर वर्ल्ड की ओर है और वे बॉलीवुड में अपने मॉम और डैड की तरह फिल्मों में शुरुआत कर सकती है। वैसे भी वे लगातार ग्लैमरस अवतार में भी दिखाई देने लगी है।
न्यासा के डेब्यू को लेकर अजय देवगन ने कहा कि अभी तो वह पढ़ाई कर रही है और बच्ची है। वैसे बच्चों का मन कभी भी बदल सकता है। देखते हैं आगे क्या होता है।
यानी अजय ने इस तरह से जवाब दिया जिसमें हां भी है और ना भी। अजय का कहना है कि अभी छोटी है, इसका मतलब ये कि अभी 2-3 साल तक न्यासा के फिल्म में आने की संभावना कम है। लेकिन भविष्य में हो सकता है कि न्यासा फिल्मों में नजर आएं।
फिलहाल अजय देवगन फिल्म 'रन वे 34' के प्रमोशन में व्यस्त है जो 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। लंबे समय बाद अजय ने कोई फिल्म निर्देशित की है। इसमें अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी हैं और फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं।