Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करारी हार के बाद अजय देवगन ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, बोले- जीतना या हारना किसी भी खेल...

हमें फॉलो करें webdunia

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (12:12 IST)
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया, इसके बाद से हर किसी के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। वहीं इस हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। 

 
वहीं अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने इस करारी हार के बावजूद टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख टीम को सपोर्ट किया है। 
 
अजय देवगन ने लिखा, प्रिय टीम इंडिया, आपको हमेशा पूरे देश के जीतने के सपनों को हासिल करने के लिए जान लगाते हुए देखने पर चीयर करने का अनुभव हमेशा शानदार रहा है। हालांकि आपकी फिनाले का सफर थोड़ा छोटा रहा। बावजूद इसके हमने इसका हर पल आनंद लिया। 
 
उन्होने लिखा, मैं आप पर पूरे देश की ओर टकटकी लगाकर देखने की वजह से पड़ने वाले दबाव की कल्पना भी नहीं कर सकता। जीतना या हारना किसी भी खेल का एक हिस्सा होता है। दोनों ही नतीजे अकल्पनीय होते हैं। लेकिन हम आपके साथ हैं। हर ऊंचाई और गिरावट में, हर मुश्किल और हर घड़ी में, हम दुनिया की बेस्ट टीम के साथ खड़े हैं। ऊपर देखो दोस्तों। हम मजबूती से दोबारा वापसी करेंगे। आपका प्रशंसक, अजय देवगन।
 
अजय देवगन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस कमेंट करके टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे हैं। अब टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान और इंग्लैंड की भिडंत होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉलेज में अमिताभ बच्चन को लड़कियों ने दिया था यह मजेदार 'निकनेम'