Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अजय देवगन ने दोस्त की खातिर टाल दी 'सन ऑफ सरदार 2'

हमें फॉलो करें अजय देवगन ने दोस्त की खातिर टाल दी 'सन ऑफ सरदार 2'
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने 'सन ऑफ सरदार-2' नहीं बनाने का फैसला किया है। अजय देवगन ने फिल्म 'शिवाय' की शूटिंग शुरू करने के साथ ही वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपर हिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का दूसरा भाग बनाने की घोषणा की थी। अजय ने सन ऑफ सरदार-2 के प्रदर्शन की तिथि 2017 दीवाली घोषित कर दी थी। वह इस फिल्म की शूटिंग 'शिवाय' के बाद शुरू करने वाले थे। उनको अपनी इस फिल्म की योजना को अपने मित्र रोहित शेट्टी के कारण फिलहाल टालना पड़ा है। वह अब रोहित शेट्टी के साथ गोलमाल-4 में काम करने जा रहे हैं। 
अजय ने अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार की प्रदर्शन तिथि रोहित की गोलमाल-4 को दे दी है। अब यह फिल्म दिवाली 2017 पर प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में अजय देवगन अभिनय के साथ-साथ निर्माण में भी रोहित शेट्टी का सहयोग करेंगे।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवजोत सिंह सिद्धू के 8 चुटीले संवाद, छूट जाएगी हंसी