Publish Date: Mon, 13 Sep 2021 (13:01 IST)
Updated Date: Mon, 13 Sep 2021 (13:03 IST)
बेयर ग्रिल्स रोमांच और एक्शन से भरपूर कारनामों के साथ डरावने हालात में जिंदा रहने की कला के लिए मशहूर है। उनके शो 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के हर एपिसोड के लिए दर्शक उत्साहित रहते हैं। इस शो में कई मशहूर सेलिब्रिटी बेयर ग्रिल्स के साथ बिना कुछ सुविधाओं के साथ जंगल में सरवाइव करते नजर आ चुके हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत भी इस शो में नजर आ चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी ब्रेयर ग्रिल्स के साथ जंगल की रोमांचक यात्रा करते नजर आने वाले है।
खबरों के अनुसार अजय देवगन इस शो की शूटिंग मालदीव में करेंगे। वह रविवार को मालदीव रवाना हो चुके हैं। अक्षय कुमार और रजनीकांत के बाद अजय देवगन बॉलीवुड के तीसरे ऐसे एक्टर हैं जो बेयर ग्रिल्स के शो में नजर आने वाले हैं।
यह शो तकनीक या मानव आवास के आराम के बिना जंगल में रहने के लिए आवश्यक उत्तरजीविता कौशल पर केंद्रित है. हालांकि एपिसोड की रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन इसका प्रीमियर पहले डिस्कवरी प्लस एप पर होगा।