Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अजय-आमिर-अक्षय... दिवाली पर टकराएंगी तीनों स्टार्स की फिल्में

हमें फॉलो करें अजय-आमिर-अक्षय... दिवाली पर टकराएंगी तीनों स्टार्स की फिल्में
वेबदुनिया ने 7 दिन पहले ही बता दिया था कि रोहित शेट्टी 'गोलमाल अगेन' को दिवाली पर रिलीज कर रजनीकांत-अक्षय की '2.0' से टक्कर लेने की सोच रहे हैं और वैसा ही हुआ। रोहित ने घोषणा कर दी कि उनकी अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'गोलमाल अगेन' इस वर्ष दिवाली पर ही रिलीज होगी। अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इन दोनों फिल्मों के अलावा आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी दिवाली पर ही रिलीज होगी। शायद आमिर अपनी फिल्म की रिलीज डेट अब बदल ले। 
 
रोहित ने सबसे पहले 'गोलमाल अगेन' को दिवाली पर प्रदर्शित करने की घोषणा की थी, लेकिन रजनीकांत की फिल्म आने से वे पीछे हट गए। उन्होंने अपनी नई रिलीज डेट घोषित नहीं की। आखिरकार कई रिलीज डेट पर विचार करने के बाद रोहित ने दिवाली पर आना ही ठीक समझा। रोहित ने इन कारणों से दिवाली पर आना तय किया। 
 
- दिवाली के त्योहार पर दो बड़ी फिल्म आसानी से रिलीज हो सकती है। 
- रजनीकांत की लोकप्रियता जैसी दक्षिण भारत में है, वैसी हिंदी भाषी क्षेत्र में नहीं है। लिहाजा हिंदी फिल्मों के शौकीन 'गोलमाल अगेन' पहले देखना पसंद करेंगे। 
- 2.0 में अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में हैं और इस कारण दर्शकों का रुझान इस फिल्म की ओर कम हो सकता है। 
- गोलमाल बेहद लोकप्रिय सीरिज है। दर्शक जानते हैं कि उन्हें किस तरह की फिल्म देखने को मिलेगी। त्योहार पर यूं भी दर्शक हल्की-फुल्की फिल्म देखना पसंद कर सकते हैं। 
- सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर का रोल ज्यादा लंबा नहीं है, लिहाजा इस फिल्म से जोरदार टक्कर मिलने की संभावना कम रहेगी। 
- चर्चा यह भी है कि '2.0' का अभी बहुत काम बाकी है और यह फिल्म आगे बढ़ सकती है। ऐसे में रोहित की फिल्म को पूरा फायदा मिलेगा। 
 
इन सभी बातों पर गौर करने के बाद रोहित ने 'गोलमाल अगेन' को दिवाली पर रिलीज करने का निर्णय लिया जो कि सही लग रहा है।   

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागिन 3 में ये लेंगी मौनी रॉय की जगह