Publish Date: Tue, 06 Jul 2021 (17:26 IST)
Updated Date: Tue, 06 Jul 2021 (17:31 IST)
इन दिनों म्यूजिक वीडियो का चलन है तो भला अक्षय कुमार कैसे दूर रह सकते हैं। उनका भी म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल 2 मोहब्बत' रिलीज हुआ है और आते ही इस गाने ने धूम मचा दी है। अक्षय के साथ इस गाने में नुपूर सेनन हैं जो कृति सेनन की बहन हैं।
अक्षय ने इस गाने के बारे में ट्वीट किया - Filhall, my first music video started out as something new and fun to do…but #Filhaal2Mohabbat is a result of your immense love. Now all yours
अरविंद खैरा ने इसका निर्देशन किया है जबकि बी प्राक आवाज दी है। इसे लिखा है जानी ने। गाना रिलीज होते ही छा गया है। इसे देखते ही देखते 6 लाख (खबर लिखे जाने तक) लोगों ने देखा है जिसमें से 62 हजार से ज्यादा ने पसंद किया है।