Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'मिशन मंगल' की बढ़ रही स्टारकास्ट, विद्या बालन बनेंगी इनकी पत्नी

Advertiesment
हमें फॉलो करें मिशन मंगल
अक्षय कुमार ने फॉक्स स्टूडियो से तीन फिल्मों के लिए हाथ मिलाया है जिसमें से पहली फिल्म होगी 'मिशन मंगल'। फिल्म मिशन मंगल की कहानी मंगल ग्रह पर पहुंचने के भारतीय मिशन पर आधारित है। इस फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और फिल्म की स्टारकास्ट बेहद उत्साहित है। 
 
फिल्म 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, शरमन जोशी, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी होंगे। अब खबर है कि फिल्म में किसकी जोड़ी किसके साथ बनेगी।  
 
अक्षय के अपोज़िट विद्या नहीं हैं। फिल्म में इस स्टारकास्ट के अलावा एक्टर संजय कपूर भी होंगे और विद्या की जोड़ी संजय कपूर के साथ बनाई जाएगी। दोनों पति-पत्नी के किरदार में नज़र आएंगे। दोनों, संजय कपूर और विद्या बालन, पहली बार साथ काम करते नज़र आएंगे। 
 
संजय कपूर इसे लेकर बहुत खुश हैं। उन्होंने इस बारे में कहा कि वे विद्या के साथ ही अक्षय के साथ भी काम करने को लेकर बहुत खुश हैं। उनका अक्षय कुमार के साथ एक खास रिश्ता है क्योंकि दोनों एक ही डांसिंग क्लास में जाते थे। 
 
फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं और इसके अलावा इसे को-प्रोड्युस कर रहे हैं आर बाल्की। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आपने मिस कर दी 'रामलीला' की शादी की तस्वीरें? यहां है पूरी जानकारी..