Publish Date: Fri, 06 Mar 2020 (06:33 IST)
Updated Date: Thu, 05 Mar 2020 (16:45 IST)
हेराफेरी और फिर हेराफेरी के बाद हेराफेरी 3 को बनाने की चर्चा लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब तक बात आगे नहीं बढ़ी है। नीरज वोरा के लंबे समय तक बीमार रहने और फिर मृत्यु के बाद मामला अटक गया था।
बॉलीवुड के सूत्रों के अनुसार हेराफेरी के निर्माता ने जब हेराफेरी 3 बनाने का निर्णय लिया तो अक्षय कुमार ने उन्हें करारा झटका दे दिया। अक्षय ने इस फिल्म को करने में कोई रूचि नहीं दिखाई।
इस समय अक्षय बेहद व्यस्त हैं और अलग तरह की फिल्में कर रहे हैं। नीरज वोरा के नहीं रहने से उन्हें भी लग रहा है कि हेराफेरी 3 को किसी और निर्देशक के लिए बनाना आसान नहीं रहेगा। इसलिए वे इसे करने में रूचि नहीं ले रहे हैं।
बीच में खबर आई थी अक्षय कुमार के बिना हेराफेरी 3 बनाई जा रही है और इसे इंद्र कुमार निर्देशित करेंगे, लेकिन यह आइडिया ड्रॉप कर दिया गया। बिना अक्षय के हेराफेरी की कल्पना करना कठिन है।