Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेल्फी का बॉक्स ऑफिस पर गेम ओवर, कलेक्शन इतना कम कि रह जाएंगे दंग

Advertiesment
Akshay Kumar
अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ फ्लॉप हो रही हैं। सेल्फी के रूप में अक्षय को 5वीं लगातार असफल फिल्म हाथ लगी है और अक्षय को लेकर फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की नींद उड़ी हुई है। कलेक्शन अब इतने कम आने लगे हैं कि हैरानी होती है। 
 
हाल ही में अक्षय की सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह से फ्लॉप हुई है कि छोटा निर्माता होता दिवाला निकल जाता या दिल का दौरा पड़ जाता। फिल्म को पहले दिन महज 2 करोड़ रुपये की ओपनिंग लगी। ये कलेक्शन देख फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक शख्स बोला कि फिल्म का पहले दिन ही इतना बुरा हाल है तो अक्षय कुमार किस चीज के इतने पैसे ले रहे हैं? क्या अब वे प्रोड्यूसर को अपनी फीस में से कुछ हिस्सा लौटाएंगे। 
 
सेल्फी का लाइफ टाइम कलेक्शन महज 10 से 12 करोड़ रुपये के आसपास का होगा। यह पहले दिन का कलेक्शन होता तो भी फिल्म की ओपनिंग कमजोर मानी जाती और ये तो लाइफ टाइम कलेक्शन है। शायद ही अक्षय की कोई फिल्म इतनी बुरी तरह से शायद ही फ्लॉप हो हुई हो।
 
खिलाड़ी कुमार के कमजोर प्रदर्शन से अब सवाल उठने लगे हैं। क्या अब अक्षय फिल्म चुनने में और एक्टिंग के प्रति गंभीर होने के बारे में सोचेंगे? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

500 करोड़ के बजट में बनने वाली प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के लिए दीपिका पादुकोण ले रही हैं इतनी फीस