Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर 'मिशन रानीगंज' की धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर 'मिशन रानीगंज' की धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (12:20 IST)
Mission Raniganj Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार सरदार जसवंत सिंह गिल की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर परिणीति चोपड़ा ने स्क्रीन शेयर की है।
 
मिशन रानीगंज एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब 'मिशन रानीगंज' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 
 
webdunia
इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। खबरों के मुताबिक 'मिशन रानीगंज' ने पहले दिन 2.80 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वीकेंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होने की उम्मीद है।
 
अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज के साथ भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' भी 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इन फिल्मों की तुलना में अक्षय की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन बेहतर रहा है। 
 
बता दें कि 'मिशन रानीगंज' रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है। उन्होंन 1989में कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। इसके बाद जसवंत गिल कैप्सूल गिल के नाम से फेमस हो गए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

म्यूजिक वीडियो 'Eternal Love' का पोस्टर हुआ रिलीज, गम में डूबे नजर आए शारिब हाशमी