Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन तक, ये बॉलीवुड एक्टर्स फिट रहने के लिए करते हैं हर दिन योग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yoga in Bollywood

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 21 जून 2025 (14:10 IST)
जब आम लोगों को प्रभावित करने की बात आती है, तो मशहूर हस्तियों की हमेशा एक बड़ी भूमिका होती है। चाहे प्रत्यक्ष रूप से हो या परोक्ष रूप से, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों का, खासकर युवाओं के बीच बहुत बड़ा प्रभाव है। 
 
लोग सेलेब्स की हर चीज़ के बारे में जानने को हमेशा उत्सुक रहते हैं, चाहे उनकी फिटनेस और जिम की दिनचर्या हो या उनकी खान-पान की आदत। हालांकि, नियमित जिम संस्कृति के अलावा, कुछ ऐसे व्यक्ति भी हैं जो योग को अपनाए हुए है और अपनी नियमित फिटनेस के लिए वो योग पर ही निर्भर रहते है। आइए 5 ऐसे पुरुष अभिनेताओं की सूची देखें जो इसे कुशलता से करते हैं।
 
webdunia
अक्षय कुमार
यह एक ऐसे अभिनेता है जो रोज सुबह 4 बजे उठते है। उनकी जिंदगी में ऐसा कोई भी दिन नहीं है जब उन्होंने उगते सूरज को ना देखा हो। अक्षय कुमार वास्तव में इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं कि कैसे अनुशासित जीवनशैली और दिनचर्या अच्छी फिटनेस पाने में मदद कर सकती है। उन्होंने हमेशा अपने जीवन में निरंतरता और दिनचर्या जोड़ने का श्रेय योग को दिया है।
 
webdunia
वरुण धवन
वरुण धवन के फिटनेस प्रेम के बारे में तो लोग जानते है, लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि उन्हे योग में भी रुचि हैं। वह अपने वर्कआउट रूटीन में एक अच्छा मिश्रण रखने में विश्वास करते हैं और दावा करते हैं कि प्राणायाम और पीठ मोड़ने जैसे योग आसन अक्सर लचीलेपन और सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं।
 
webdunia
बिजय जे आनंद 
वे न केवल अच्छे अभिनेता है बल्कि दुनिया के श्रेष्ट कुंडलिनी योग शिक्षकों में से एक है। इस सूची में सभी व्यक्तियों के बीच, वह एकमात्र अभिनेता हैं जो एक प्रसिद्ध प्रमाणित अंतराष्ट्रीय योग गुरु भी हैं और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह फिटनेस में सबसे आगे है। वह रूस, मैक्सिको, चीन, इंडोनेशिया और यूरोप जैसे विविध देशों में योग वर्कशॉप और ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
 
webdunia
मिलिंद सोमन: 
अभिनेता मिलिंद सोमन को भी योग, प्राकृतिक भोजन और कसरत दिनचर्या के प्रति प्यार है। उन्होंने हमेशा अपने अविश्वसनीय फिटनेस स्तर के लिए योग को श्रेय दिया है और उनका मानना है कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए यह सर्वोत्तम है।
 
webdunia
करण सिंह ग्रोवर 
आखिर में इस सूची में करण सिंह ग्रोवर भी हैं। अपनी मुसक्यूलर बॉडी से मशहूर यह अभिनेता अन्य ट्रेनिंग के अलावा सप्ताह में कम से कम तीन बार योग भी करते हैं। ताकि उनकी कसरत की सही दिनचर्या बनी रहे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottSitaareZameenPar, इस वजह से यूजर्स कर रहे आमिर खान की फिल्म का विरोध