Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार ने की टॉयलेट की खुदाई

Advertiesment
अक्षय कुमार
भले ही लोग इसे प्रमोशन कहे, लेकिन अक्षय कुमार काम तो अच्छा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में अक्षय कुमार ने एक टॉयलेट की खुदाई की। वे स्वच्छ अभियान में अपना योगदान देना चाहते हैं। कहने वाले कह रहे हैं कि अक्षय कुमार इस काम के जरिये अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' का प्रमोशन कर रहे हैं जो शौच के मुद्दे पर आधारित है। यह फिल्म 11 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है। अक्षय का मानना है कि भले ही उनके इस काम को फिल्म के प्रचार से जोड़ा जाएगा, लेकिन इस बात की उन्हें चिंता नहीं है। अक्षय इन दिनों मध्यप्रदेश में 'पैडमैन' की शूटिंग कर रहे हैं जिसका निर्देशन आर बाल्की कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख ने अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट' को बरबाद करने के लिए दिया 30 लाख का ऑफर!