Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खूंखार औरंगजेब बनकर छाए अक्षय खन्ना, छावा के लिए मिली इतनी फीस

Advertiesment
हमें फॉलो करें movie Chhaava

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (16:11 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज के किरादर में नजर आए हैं। वहीं अक्षय खन्ना मुगल शासक औरंगजेब के किरदार में बेहद खूंखार नजर आए हैं। 
 
अक्षय खन्ना ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन और एक्टिंग से महफिल लूट ली है। फिल्म में अक्षय खन्ना का रोल भले ही छोटा सा हो लेकिन वह छा गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' के लिए अक्षय खन्ना ने 2.5 करोड़ फीस ली है। 
 
खबरों के मुताबिक फिल्म में छत्रपत्रि संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए विक्की कौशल ने 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं महारानी येसुबाई भोंसले का किरदार निभा रहीं रश्मिका मंदाना को 4 करोड़ रुपए फीस मिली है। 
 
अक्षय खन्ना नहीं थे पहली पसंद 
फिल्म मे औरंगजेब का किरदार निभाने के लिए अक्षय खन्ना पहली पसंद नहीं थे। खबरों के अनुसार छशवा में औरंगजेब के रोल के लिए अनिल कपूर को अप्रोच किया गया था। वो फिल्म साइन करने के लिए भी तैयार थे। लेकिन बाद में ये रोल अक्षय खन्ना को मिला और उनकी अदाकारी ने सभी का दिल जीत लिया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं आश्रम की भोली-भाली पम्मी, देखिए अदिति पोहनकर का हॉट लुक