Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संजय दत्त बायोपिक के लिए अक्षय खन्ना ने दिया था ऑडिशन... क्यों हुए फेल?

हमें फॉलो करें संजय दत्त बायोपिक के लिए अक्षय खन्ना ने दिया था ऑडिशन... क्यों हुए फेल?
संजय दत्त के जीवन पर जब फिल्म बनना शुरू हुई तो सबसे पहले संजय दत्त का किरदार निभाने वाला कलाकार ढूंढा गया और रणबीर कपूर को फाइनल किया गया। इसके बाद सुनील दत्त, नरगिस, मान्यता आदि की भूमिका के लिए कलाकारों की तलाश की गई। 
 
अक्षय खन्ना को भी यह बात पता चली कि कलाकार ढूंढे जा रहे हैं। राजकुमार हिरानी के अक्षय बहुत बड़े प्रशंसक हैं और हिरानी के साथ काम करना चाहते हैं। अक्षय को जब पता चला कि सुनील दत्त की भूमिका के लिए कलाकारों के ऑडिशन लिए जा रहे हैं तो वे पहुंच गए। 
अक्षय खन्ना का भी ऑडिशन लिया गया, लेकिन लुक टेस्ट में वे फेल हो गए। शायद हिरानी को लगा कि अक्षय की उम्र इस किरदार के लिए कम है। इससे अक्षय को बेहद निराशा हुई। बाद में अक्षय की बजाय परेश रावल को इस रोल के लिए चुन लिया गया। जबकि नरगिस का रोल मनीषा कोईराला अदा करेंगी। 
 
फिलहाल अक्षय एक बार फिर सक्रिय हुए हैं। चार साल का उन्होंने न जाने क्यों ब्रेक ले लिया था। 'ढिशूम' से उन्होंने वापसी की है और जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली 'मॉम' में भी वे नजर आएंगे। अपने पिता विनोद खन्ना की मौत से उन्हें सदमा लगा है जिसको भूलाने की कोशिश वे कर रहे हैं। 
 
बॉलीवुड में यह माना जाता है कि अक्षय मिलनसार नहीं हैं। उनका मिजाज कुछ अलग है। वे अलग-थलग रहना पसंद करते हैं। ऐसे कलाकार को बॉलीवुड में काम मुश्किल से मिलता है, लेकिन अक्षय अपने आपको बदलने के लिए राजी नहीं हैं। वैसे अक्षय सोशल मीडिया पर आने की सोच रहे हैं। उन्हें यह माध्यम अच्छा लगा है जिसके जरिये वे अपने मन की बात प्रशंसकों से कर सकेंगे। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐश्वर्या राय को 'मलंग' में अपनी हीरोइन बनाना चाहते हैं संजय दत्त!