Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गणेश उत्सव में शामिल हुईं रणबीर के साथ आलिया, खूबसूरत जोड़े पर टिकी सभी की निगाहें

हमें फॉलो करें गणेश उत्सव में शामिल हुईं रणबीर के साथ आलिया, खूबसूरत जोड़े पर टिकी सभी की निगाहें
2 सितंबर को देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के यहां गणेश उत्‍सव मनाया गया। इस अवसर पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक्‍टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग पहुंची थीं। इस दौरान सभी की नज़रें बॉलीवुड के इस सबसे खूबसूरत जोड़े पर टिक गईं। 
 
इस खास मौके पर आलिया भट्ट एक्‍टर रणबीर कपूर संग पहुंची थीं। इस दौरान सभी की नज़रें बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत जोड़े पर टिक गईं और उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आलिया भट्ट ने हल्के पीले और गुलाबी रंग की साड़ी और भारी ईयरिंग्स पहने हुए थे।
webdunia

इस लुक में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि रणबीर कपूर ग्रे कलर के कुर्ते में नज़र आए, जिससे वे भी कम हैंडसम नहीं लग रहे थे। उनके फैंस का कहना है कि दोनों एकसाथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।

आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसमें वे दुल्हन के लिबास में दिख रही हैं। आलिया ने शादी का लाल जोड़ा पहना है, हाथ में चूड़ा पहना है, मांग में टीका लगाया हुआ। ब्राइडल लुक में आलिया काफी खूबसूरत लग रही हैं।
फोटो साभार : इंस्‍टाग्राम

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीवी गुजर गई, रोते हुए आदमी पर दिल आया लड़की का : Joke of the Day