Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन होने जा रहे शुरू, रोशनी से जगमगाया एक्टर का घर!

हमें फॉलो करें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन होने जा रहे शुरू, रोशनी से जगमगाया एक्टर का घर!
, बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (11:13 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के घर रोशनी से जगमगा उठे हैं। रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन आज यानि 13 अप्रैल से शुरू होंगे। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को कपल की मेहंदी सेरेमनी होगी।

 
खबरों के अनुसार रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ वास्तु में 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। इस बिल्डिंग में आलिया और रणबीर दोनों के ही अपार्टमेंट हैं। वहीं रणबीर और आलिया के घर के बाहर सिक्योरिटी के टाइट इंतजाम भी कर दिए गए हैं।
 
बताया जा रहा है कि इस शादी में सिर्फ 28 मेहमान ही शामिल होंगे। अपने भाई रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए रिद्धिमा कपूर भी दिल्ली से मुंबई आ चुकी हैं। 
 
रणबीर और आलिया एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। दोनों के अफेयर की खबर तब सामने आने लगी जब उन्होंने साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू की। रणबीर और आलिया की शादी की खबरें भी बीते कई दिनों से सामने आ रही थी, अब आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोनालिसा को ब्लैक ड्रेस में देख फैंस ने कहा सुपर हॉट, नजरें हटाना मुश्किल