Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म

हमें फॉलो करें कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म

WD Entertainment Desk

, रविवार, 6 नवंबर 2022 (13:04 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के घर किलकारियां गूंज गई है। आलिया भट्ट मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म‍ दिया है। बेटी के जन्म से कपूर और भट्ट फैमिली में खुशी की लहर छा गई है। 

 
आलिया भट्ट की डिलीवरी मुंबई में एच एन रिलायंस अस्पताल में हुई है। आलिया को सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि आलिया की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। 
 
खबरों के अनुसार आलिया के साथ रणबीर कपूर, सोनी राजदान, नीतू कपूर और शाहीन भट्ट भी अस्पताल में मौजूद है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद फैंस रणबीर और आलिया को माता-पिता बनने की बधाई देने लगे हैं। 
 
आलिया भट्ट के मां बनने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। अप्रैल 2022 में आलिया और रणबीर ने शादी की थी। शादी के महज दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंगर-रैपर आरोन कार्टर का 34 साल की उम्र में निधन, बाथटब में मिला शव