Publish Date: Mon, 27 Jun 2022 (11:23 IST)
Updated Date: Mon, 27 Jun 2022 (11:25 IST)
कपूर खानदान में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है।
आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह हॉस्पिटल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं, जबकि रणबीर उनके पास बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर सोनोग्राफी होते देख रहे हैं। उन्होंने स्क्रीन पर हार्ट का इमोजी लगाया है। स्क्रीन पर बेबी को देखकर आलिया मुस्कारा रही है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'Our baby ….. coming soon' आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा ने रिद्धिमा ने हार्ट इमोजी बनाए हैं। वहीं आलिया की मां सोनी राजदान ने लिखा, बधाई मॉम एंड पापा लॉयन।
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करीब 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सादगी से शादी रचाई थी। यह कपल जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाला है।