Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका

हमें फॉलो करें आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका
, सोमवार, 15 नवंबर 2021 (13:52 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चा में हैं। कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने के बाद जब सिनेमाघर दोबारा खुलने की घोषणा हुई थी तब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था।

 
इस फिल्म को 6 जनवरी 2022 को रिलीज करने का ऐलान किया गया था। लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दी गई है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट बदले जाने की ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है। अब यह फिल्म 18 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, 'ताकत, हिम्मत और निडरता से उसे उठते हुए देखिए। गंगूबाई काठियावाड़ी आ रही है 2022 पर कब्जा जमाने 18 फरवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघर में।
 
बताया जा रहा है कि राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से होने वाले क्लैश से बचने के लिए गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स ने रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है। फिल्म आरआरआर 7 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म आरआरआर में भी आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।
 
बता दें कि फिल्‍म 'गंगूबाई काठियावाडी' मुंबई की माफिया क्‍वीन गंगूबाई काठियावाडी पर आधारित है, जो पहले एक सेक्‍स वर्कर थी और बाद में अंडरवर्ल्‍ड डॉन बन गई। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही अजय देवगन और इमरान हाशमी फिल्म में कैमियो करते दिखाई देंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तापसी पन्नू की 'वो लड़की है कहां' का फर्स्ट लुक आया सामने, प्रतीक गांधी की गुमशुदा दुल्हन ढूंढ़ते आएंगी नजर