Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का टीजर रिलीज, दमदार अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें alia bhatt
, रविवार, 25 सितम्बर 2022 (11:22 IST)
आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। आलिया जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं। वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी। अब आलिया भट्ट की इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है।

 
'हार्ट ऑफ स्टोन' के टीजर में आलिया दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म में आलिया के कैरेक्टर का नाम किया धवन है। इस टीजर में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी दिखाई दे रहे हैं जो कि फिल्म के मुख्य किरदार हैं। फिल्म में गैल गैडोट एक सीक्रेट एजेंट का रोल कर रही हैं। 
 
टीजर में एक्शन सींस और बिहांइड द सीन की झलकियां देखने को मिल रही है। फिल्म के टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'हार्ट ऑफ स्टोन और किया का फर्स्ट लुक। 2023 में नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।'
 
बता दें कि आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग की थी। ये फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आलिया इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। इस फिल्म में वह अपने पति रणबीर कपूर संग नजर आईं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

27 सितंबर को 42वां विश्व पर्यटन दिवस, जानें अब तक के सालों की थीम