Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर तक ने की अर्जुन कपूर की 'संदीप और पिंकी फरार' की तारीफ

हमें फॉलो करें आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर तक ने की अर्जुन कपूर की 'संदीप और पिंकी फरार' की तारीफ
, गुरुवार, 27 मई 2021 (14:00 IST)
बॉलीवुड फर्टेर्निटी द्वारा अमेजन प्राइम वीडियो की अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की खूब वाहवाही की जा रही है। आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर तक, सभी ने अपने सोशल मीडिया पर दिबाकर बनर्जी की इस थ्रिलर पर प्यार बरसाया है। 


webdunia
आलिया भट्ट ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, What an amazing film!!!! Arjun, Pari, Dibakar! You guys are just so good!!! Congratulations 
 
webdunia
जाह्नवी कपूर ने न केवल फिल्म की तारीफ की है बल्कि उन्होंने अपना 'पसंदीदा हिस्सा' देखने के लिए अपनी स्टोरी पर एक स्वाइप अप भी शेयर किया है। वह लिखती हैं, You guys should be so proud!!!! It's a must watch!!
 
webdunia
फिल्म के लिए अपने प्यार को साझा करने के लिए वाणी कपूर भी आगे आईं और उन्होंने फिल्म के एक पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, what a cool film!! Brilliant performances..thoroughly enjoyed! A must watch 
 
उद्योग के अन्य नाम जिन्होंने फिल्म और परफॉर्मेंस की प्रशंसा की है, उनमें सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम, निर्माता अमन गिल इत्यादि शामिल है। सिर्फ सेलेब्स ही नहीं बल्कि फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से सराहना मिली है और इसे एक मस्ट-वॉच फिल्म का खिताब दिया गया है। 
 
यह सस्पेंस-ड्रामा दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने का वादा करती है क्योंकि यह दो दुनिया की ध्रुवीयताओं की खोज करता है और प्रतिष्ठित इश्कजादे जोड़ी द्वारा शानदार परफॉर्मेंस से लैस है जो सिल्वर स्क्रीन पर फिर से एक साथ राज करने के लिए वापस आ गए हैं। 
 
दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित, 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, जयदीप अहलावत, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म भारत में और दुनिया भर के 240+ देशों और क्षेत्रों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रही है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Akshay Kumar की Ram Setu में ये दो साउथ कलाकार आ सकते हैं नजर