Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रिस्टल से बनी जालीदार साड़ी पहन आलिया भट्ट ने लगाई Cannes के रेड कारपेट पर आग, देखिए तस्वीरें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Alia Bhatt Cannes Look

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 26 मई 2025 (12:32 IST)
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में आलिया भट्ट का डेब्यू शानदार रहा है। आलिया भट्ट ने अपने अलग-अलग लुक्स से हर किसी का दिल जीता। कान के समापन समारोह में आलिया गूची की साड़ी पहने नजर आईं। 
 
webdunia
आलिया ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में वह गूची की बनाई सेक्विन साड़ी पहने दिख रही हैं, जो पूरी तरह से क्रिस्टल की बनी हुई है। इस साड़ी में कोई फेब्रिक नही है। 
 
webdunia
आलिया की इस खूबसूरत साड़ी में Swarovski क्रिस्टल लगे हुए हैं। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग डिपनेक ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है। 
 
webdunia
आलिया भट्ट ने ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स पहने हुए हैं। 
 
webdunia
तस्वीरों में आलिया भट्ट एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
webdunia
आलिया भट्ट का यह लुक ट्रेडिशनल और कंटेम्पररी एलिमेंट्स का परफेक्ट मिक्सचर है। इस क्रिस्टल साड़ी में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत और क्लासी लग रही हैं। 
 
webdunia
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' और 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुकुल देव की मौत से परिवार को लगा गहरा सदमा, हफ्तेभर से ICU में थे भर्ती