Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेटा ने आलिया भट्ट को चुना 2021 का 'पर्सन ऑफ द ईयर'

Advertiesment
हमें फॉलो करें Alia Bhatt
, बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (13:34 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस को जानवरों से प्रेम करने के लिए प्रेरित करती हुई नजर आती हैं। आलिया बिल्लियों और कुत्तों जैसे जानवरों के लिए अपना प्यार अक्सर जताती नजर आती हैं।

 
आलिया भट्ट अपने सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस को जानवरों से प्रेम करने के लिए प्रेरित करती हुई नजर आती हैं। इसी के साथ वह जानवरों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून को लेकर भी अपनी आवाज उठाया करती हैं।
 
आलिया भट्ट ने पेटा के इंडिया कैम्पेन से जुड़कर भी काम किया है जोकि बिल्ली और कुत्तों की मदद करता है। आलिया भट्ट ने हाल में एक फूल कंपनी में अपना पैसा निवेश किया है, जो मंदिर में चढ़ाए गए फूलों से वीगन लेदर तैयार करती है।
 
अब आलिया भट्ट को पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने 2021 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना है। पेटा इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह गुड न्यूज शेयर की है। 
 
पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, सचिन बंगेरा ने कहा, आलिया भट्ट न केवल जानवरों के इस्तेमाल से दूर वीगन फैशन को बढ़ावा देने में मदद कर रही हैं बल्कि आनेवाली पीढ़ी को जानवरों के प्रति प्यार और दया की भावना भी बढ़ा रही हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Happy Birthday : जब क्लासरूम में बॉयफ्रेंड संग लॉक हो गई थीं ट्विंकल खन्ना