Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाहुबली बनाने वाले एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट!

आरआरआर के लिए आलिया को किया गया एप्रोच

Advertiesment
हमें फॉलो करें बाहुबली बनाने वाले एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट!
आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की लोकप्रिय हीरोइनों में से एक हैं। कई फिल्मों के जरिये वे दिखा चुकी हैं कि वे एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। युवा हीरो के साथ उनकी जोड़ी जमती भी है। शायद इसी कारण बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म में आलिया भट्ट को लेना चाहते हैं। 
 
बाहुबली सीरिज के बाद राजामौली अपनी अगली फिल्म 'आरआरआर' में व्यस्त हैं। फिल्म का नाम थोड़ा अजीब है और संभव है कि इसे बाद में बदला जाए। इस फिल्म में रामचरण तेजा और एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं। हीरोइन अभी तक नहीं चुनी गई है। 

webdunia

 
खबर है कि राजामौली ने आलिया भट्ट से करण जौहर के जरिये संपर्क किया है। आलिया को करण ने ही बॉलीवुड में लांच किया था और उनके बैनर की कई फिल्मों में आलिया नजर भी आ चुकी हैं। 
 
गॉडफादर हैं आलिया के 
करण एक तरह से आलिया के गॉडफादर भी हैं। साथ ही 'आरआरआर' के करण को-प्रोड्यूसर भी हैं। इसलिए करण का कहना आलिया टाल नहीं पाएंगी और वे राजामौली की फिल्म में नजर आ सकती हैं। 

webdunia

 
सूत्रों के अनुसार आलिया के पास डेट्स की समस्या हो सकती है वरना उनके पास इस फिल्म को ठुकराने का और कोई कारण नहीं होगा और वे भी राजामौली के साथ काम करने का अवसर छोड़ना नहीं चाहेंगी। 
 
फिल्म में दूसरी हीरोइन के रूप में किआरा आडवाणी को एप्रोच किया गया है। किआरा भी इतना बड़ा मौका हाथ से नहीं जाने देंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की कहानी