Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म अल्फा की रिलीज डेट आउट, क्रिसमस 2025 को सिनेमाघरों में करेगी धमाका

हमें फॉलो करें आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म अल्फा की रिलीज डेट आउट, क्रिसमस 2025 को सिनेमाघरों में करेगी धमाका

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (12:37 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। फिल्म में दोनों एक्ट्रेस सुपर एजेंट का रोल निभाएंगी। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित पहली महिला प्रधान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म है।
 
फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने 'अल्फा' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी, और उनके साथ उभरती हुई अभिनेत्री और YRF की होमग्रोन टैलेंट शरवरी होंगी। दोनों इस बहुप्रतीक्षित स्पाईवर्स फिल्म में सुपर एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगी, जिसे शिव रवैल निर्देशित कर रहे हैं।
 
अल्फा एकदम सही छुट्टियों का मनोरंजन बनने जा रही है, क्योंकि आदित्य चोपड़ा इस फिल्म को बड़े परदे का भव्य अनुभव बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म में शानदार दृश्य और रोमांचक एक्शन सीक्वेंस के साथ साथ कई अप्रत्याशित ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिकंदर के सेट से हुआ किक 2 का ऐलान, साजिद नाडियाडवाला ने शेयर किया सलमान खान का धमाकेदार लुक