Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में आलिया भट्ट निभाएंगी यह किरदार!

फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ नजर आने वाले हैं

हमें फॉलो करें संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में आलिया भट्ट निभाएंगी यह किरदार!

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (15:40 IST)
Film Love and War: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने बीते दिनों अपनी नई फिल्म 'लव एंड वॉर' की घोषणा की है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ नजर आने वाले हैं। क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली यह एपिक सागा निश्चित रूप से 2025 की सबसे बड़ी फिल्म है। 
 
बताया जा रहा है कि लव ट्रायएंगल पर आधारित इस फिल्म की कहानी युद्ध के समय पर आधारित होगी। फिल्म में रणबीर कपूर ग्रे कैरेक्टर प्ले करने वाले हैं। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में आलिया भट्ट का रोल कैसा होगा, इसकी जानकारी सामने आई है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट एक जैज सिंगर के रूप में नजर आने वाली हैं। ये किरदार उनके करियर का सबसे शानदार कैरेक्टर होगा। कहा जा रहा है कि यह आलिया के करियर का सबसे कॉम्पलेक्स कैरेक्टर होगा। 
 
बताया जा रहा है कि फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और इसकी शूटिंग नवंबर या दिसंबर के महीने से शुरू की जा सकती है और इसे अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज भी किया जा सकता है। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज का यह चटपटा चुटकुला दिन बना देगा आपका : क्विज प्रतियोगिता में मिलें थप्पड़ पे थप्पड़