Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी 'पुष्पा 2 : द रूल'

हमें फॉलो करें फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी 'पुष्पा 2 : द रूल'

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (16:31 IST)
pushpa 2 the rule release date: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों मेकर्स ने 'पुष्पा 2' से अल्लु अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर और फिल्म का धमाकेदार टीजर शेयर करते हुए फैंस की बेसब्री बढ़ा दी थी।
 
वहीं अब मेकर्स ने 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट बताई  है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन का सिर्फ हाथ नजर आ रहा है। पुष्पा 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। 
 
बता दें कि 'पुष्पा द राइज' साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन चंदन तस्कर के रोल में नजर आए थे। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। 
 
फिल्म 'पुष्पा : द रूल' को सुकुमार द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, धनंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैं महत्वाकांक्षी रचनात्मक दिमागों से जुड़ने के लिए अपने कैलेंडर से समय निकालता हूं!' : ताहिर राज भसीन