khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमी पुष्पा 2 द रूल की आंधी, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Advertiesment
Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 2
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई 'पुष्पा 2' ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 294 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन करके रिकॉर्ड कायम कर दिया। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 164.25 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन‍ किया। 
 
'पुष्पा 2 : द रूल' की आंधी दूसरे दिन भी नहीं थमी है। फिल्म ने दूसरे दिन तेलुगु में 27.1 करोड़ रुपए, हिंदी में 55 करोड़ रुपए, तमिल में 5.5 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.6 करोड़ रुपए और मलयालम में 1.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह यह फिल्म 265 करोड़ का टोटल कलेक्शन दो दिन में कर चुकी है।
 
webdunia
वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपए हो चुका है। वीकेंड पर 'पुष्पा 2' के कलेक्शन में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। 
 
'पुष्पा : द राइज' के सीक्वल 'पुष्पा 2 : द रूल' में अल्लू अर्जुन पुष्पाराज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गई हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है। का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुए हादसे से अल्लू अर्जुन दु:खी, मृत महिला के परिवार से मिलेंगे, देंगे 25 लाख की सहायता