Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 : द रूल की नहीं थम रही आंधी, फिल्म ने चौथे दिन भी तोड़े रिकॉर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Movie Pushpa 2 The Rule Box Office Collection

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (17:25 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' कमाई के मामले में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी , जिसे देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारत के साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में भी पुष्पा की गूंज सुनाई दे रही है। 
 
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'पुष्पा 2 : द रूल' ने अपने पहले दिन 164.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 119.25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन यानी रविवार को तेलुगु में 44 करोड़ रुपए, तमिल में 9.5 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 1.1 करोड़ और मलयालम में 1.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 
फिल्म के हिंदी वर्जन के कलेक्शन की बात करें तो जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों के अपार प्यार के साथ, फिल्म ने हिंदी सिनेमा के लिए नए मानक स्थापित किए हैं। रिकॉर्ड तोड़ते हुए, फिल्म ने पहले दिन ही 72 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया। 
 
लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत थी—फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही ऐतिहासिक 621 करोड़ की कमाई कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दूसरे दिन 59 करोड़ और तीसरे दिन 74 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे इवेंट बन गई है। 
अब, रविवार को शानदार 86 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर, फिल्म ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और यह साबित कर दिया है कि यह एक सिनेमा इतिहास का अभूतपूर्व उदाहरण है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का लेक्शन 800 करोड़ रुपए हो चुका है। 
 
पुष्पा : द राइज के सीक्वल पुष्पा 2 : द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड Comedy Joke: मैं तेरे प्यार में पागल