Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नशे में चूर आलोकनाथ की बुरी निगाहें बहुत कुछ कह देती थी

Advertiesment
आलोकनाथ
#Metoo के जरिए लेखिका और डायरेक्टर विनता नंदा द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद सवालों के घेरे में फंसे बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी आलोकनाथ पर उनके साथ काम कर चुकीं सोनी राजदान ने भी सवाल उठाए हैं। 
 
अभिनेत्री आलिया भट्ट कि मां सोनी राजदान ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैने आलोकनाथ को शराब के नशे में बुरा बर्ताव करते हुए देखा है। वह शराब पीने के बाद कुछ और ही बन जाते हैं। उन्होंने मेरे साथ तो कुछ नहीं किया लेकिन उनकी निगाहें काफी कुछ कह देती थी। 
 
उन्होंने कहा कि जब मैंने विनता नंदा की पोस्ट पढ़ी तो हैरान रह गई। मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि सभी को पता है कि आलोक दोहरे व्यक्तित्व वाले इंसान हैं। आलोक को अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करना चाहिए और माफी मांग लेनी चाहिए।
 
सोनी राजदान आलोक नाथ के साथ 1986 में शुरू हुए टीवी सीरियल 'बुनियाद' में काम कर चुकी हैं। विनता ने आलोक नाथ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद आलोक नाथ पर बहु‍त सी एक्ट्रेस ने बुरे व्यवहार का आरोप लगाया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोहल्ला अस्सी की कहानी