Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 (10:39 IST)
Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 (10:42 IST)
Arjun Kapoor Birthday Party: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को 39 साल के हो गए हैं। बीती रात अर्जुन कपूर का बर्थडे उनके पर पर जोर-शोर से सेलिब्रेट किया गया। इस मिडनाइट पार्टी में अर्जुन के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए।
लेकिन इस पार्टी में जो एक शख्स नहीं नजर आया वह थीं मलाइका अरोरा। मलाइका अरोरा के अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचने पर दोनों के ब्रेकअप की खबरों को और हवा मिल गई है।
अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें काफी समय से आ रही है। लेकिन इस पर दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है। अक्सर अर्जुन के साथ में टाइम स्पेंड करने वाली और उनपर प्यार लुटाने वाली मलाइका ने बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचकर ब्रेकअप की खबरों को पुख्ता कर दिया है।
इतना ही नहीं मलाइका अरोरा ने सोशल मीडिया पर भी अर्जुन को बर्थडे विश नहीं किया है। अर्जुन की बर्थडे पाटी में जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, वरुण धवन, नताशा दलाल जैसे कई सेलेब्स ने शिकरत की।
बता दें कि बीते दिनों पिंकविला की एक रिपोर्ट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि कपल के रिश्ते में परेशानियां आ गई हैं और उन्होंने सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला किया है। दोनों के बीच एक लंबा रिश्ता था, जो दुर्भाग्य से अब खत्म हो चुका है, लेकिन उनके बीच कोई खटास नहीं है।